राजस्थान में कहीं मॉनसून मेहरबान, कहीं गर्मी के तीखे तेवर, आज 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

आज का मौसम राजस्थान, 17 July 2024 Rajasthan mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान के सभी जिलों में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बीकानेर और हनुमानगढ़ को छोड़कर सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
  • 4 जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी
  • झालावाड़ में हुई सबसे अधिक बारिश

Rajasthan Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। एक ओर जहां मॉनसून मेहरबान बना हुआ है, और लगातार बारिश का दौर जारी है। वहीं दूसरी ओर उत्तरी और पश्चिमी राजस्थान के कई जिले गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिल रहे हैं। मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। आज भी बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने राजस्थान के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

End of Feed