जयपुर

Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम ने बदला रुख; आंधी-बारिश देगी गर्मी को मात, इन जिलों में जारी अलर्ट!

16 June 2025 Rajasthan Mein Aaj ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम): राजस्थान में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है, राज्य में सबसे अधिकतम तापमान चूरू में 41.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान माउंट आबू में 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, अधिकांश क्षेत्रों में हवा में आर्द्रता 30 से 80 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई। जहां लंबे समय से चल रही भीषण गर्मी से राहत मिलने लगी है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रविवार को कई इलाकों में हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में आंधी और बारिश की गतिविधियां और तेज होने की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।

Image

राजस्थान का मौसम

Photo : Times Now Digital

16 June 2025 Rajasthan Mein Aaj ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम): राजस्थान के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। लंबे समय से चल रही भीषण गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने लगी है। मानसून के आने से पहले पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक बार फिर सक्रिय हुआ, जिसके प्रभाव से रविवार को कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और तपती गर्मी से राहत महसूस की गई। इसके अलावा, कई जिलों में तेज आंधी का असर भी देखने को मिला। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा दर्ज की गई।

राजस्थान के विभिन्न शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान

शहर का नाम अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
अजमेर 36.6 26.8
अलवर 40.0 31.5
जयपुर 39.9 29.6
सीकर 40.0 28.2
कोटा 39.0 28.8
चित्तौड़गढ़ 36.8 24.1
बाड़मेर 37.4 28.4
जैसलमेर 33.8 29.9
जोधपुर 38.9 25.7
बीकानेर 40.6 33.2
चूरू 41.5 32.6
श्री गंगानगर 40.0 28.6
माउंट आबू 28.0 18.4

राज्य में सबसे अधिकतम तापमान चूरू में 41.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान माउंट आबू में 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, अधिकांश क्षेत्रों में हवा में आर्द्रता 30 से 80 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, और आगे भी बारिश की संभावना बनी हुई है। राज्य में 20 जून तक कई जिलों में आंधी और बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी, जिससे पिछले कुछ दिनों की भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। विशेष रूप से 20 और 21 जून को कोटा और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आने और हीटवेव से राहत मिलने की संभावना भी है।

इन जगहों पर रहेगा अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, आज दोपहर बाद उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर और जयपुर के कुछ हिस्सों में बारिश होने और 50 से 60 Kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। उदयपुर और जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। अलवर, भरतपुर, धौलपुर और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग जगहों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बरसात और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 40-50 Kmph से 80Kmph की रफ्तार तक रह सकती है। ऐसे में यहां पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दौसा, कोटा, करौली, झालावाड़, बारां जिलों और आसपास के इलाकों में मेघगर्जन के साथ हल्की बरसात होने की संभावना है। यहां पर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में तापमान का हाल

रविवार को राजस्थान के विभिन्न शहरों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकतम तापमान की बात करें तो अजमेर में 36.6°C, अलवर में 40.0°C, जयपुर में 39.9°C, सीकर में 40.0°C, कोटा में 39.0°C, चित्तौड़गढ़ में 36.8°C, बाड़मेर में 37.4°C, जैसलमेर में 33.8°C, जोधपुर में 38.9°C, बीकानेर में 40.6°C, चूरू में 41.5°C, श्री गंगानगर में 40.0°C और माउंट आबू में 28.0°C दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो अजमेर में 26.8°C, अलवर में 31.5°C, जयपुर में 29.6°C, सीकर में 28.2°C, कोटा में 28.8°C, चित्तौड़गढ़ में 24.1°C, बाड़मेर में 28.4°C, जैसलमेर में 29.9°C, जोधपुर में 25.7°C, बीकानेर में 33.2°C, चूरू में 32.6°C, श्री गंगानगर में 28.6°C और माउंट आबू में 18.4°C रहा।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article