राजस्थान में आज प्री-मॉनसून की दस्तक, अगले चार दिन तक 11 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

आज का मौसम राजस्थान 10 June 2024 Rajasthan mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: आज उदयपुर, कोटा, बीकानेर और जोधपुर संभाग में हल्की बारिश होने के आसार हैं। साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती है। आज से राजस्थान में प्री-मॉनसून की भी शुरुआत होने जा रही है।

Rajasthan Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान के मौसम में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में एक के बाद एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो रहे हैं। जिसके प्रभाव से अलग-अलग जगहों पर बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। बारिश के चलते यहां के लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है, वहीं आंधी के चलते लोगों को नुकसान भी हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज से राजस्थान में प्री मॉनसून की शुरुआत हो रही है। जिसके चलते कोटा और उदयपुर संभाग में 13 जून तक आंधी और बारिश होने की संभावना है। प्री मॉनसून के दौरान तापमान में गिरावट भी देखने को मिल सकती है।

Rajasthan Weather Rain.

राजस्थान में आज बारिश के आसार

आज राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी राजस्थान के कोटा और उदयपुर संभाग में हल्की बारिश होने के आसार हैं। वहीं पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग में भी आज हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के डूंगरपुर, बांसवाडा, झालावाड़, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ में 13 जून तक आंधी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने राजस्थान के 11 जिलों में आगामी चार दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।

End of Feed