जयपुर

Paper Leak Case: पेपर लीक मामले में एक और खुलासा, SP का पति गिरफ्तार

पेपर लीक मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में एसपी के पति तुलछाराम को गिरफ्तार कर लिया गया है। तुलसाराम कालेर (57) को रविवार को बीकानेर से गिरफ्तार किया गया। आपको बता दें कि तुलछाराम की पत्नी नविता खोकर एडिशनल एसपी के पद पर पुलिस मुख्यालय में तैनात है।

Image

पेपर लीक मामले में एक और खुलासा

Photo : iStock

Jaipur: पेपर लीक मामले में राजस्थान पुलिस ने एक एडिशनल एसपी के पति को गिरफ्तार कर लिया है। एसओजी ने तुलछाराम कालेर को बिकानेर से गिरफ्तार किया । जानकारी के अनुसार राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने 2021 सब-इंस्पेक्टर एसआई भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के पति को गिरफ्तार कर लिया है। एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक वीके सिंह ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में अनुचित साधनों की सुविधा देने वाले नेटवर्क के मास्टरमाइंड तुलसाराम कालेर (57) को रविवार को यहां जयसिंह पुरा इलाके से गिरफ्तार किया गया। आपको बता दें कि तुलछाराम की पत्नी नविता खोकर एडिशनल एसपी के पद पर पुलिस मुख्यालय में तैनात है।

पेपर लीक मामले में एसपी का पति गिरफ्तार

महानिदेशक वीके सिंह ने कहा कि "आरोपी कालेर उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा सहित अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में अनुचित साधन उपलब्ध कराने वाले लोगों का सरगना है। उसे रविवार को गिरफ्तार किया गया और उससे पूछताछ की जा रही है।" तुलसाराम बर्खास्त पुलिस उप-निरीक्षक है और 1993 में सेवा से बर्खास्त होने के बाद से अलग ब्लूटूथ-सक्षम उपकरणों के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक कराने व नकल कराने में सक्रिय रहा है।

1991 में चुना गया था पुलिस SI

पुलिस के अनुसार, कालेर 1991 में पुलिस एसआई के रूप में चुना गया था। उसे 1993 में डीडवाना, नागौर में पोस्टिंग के दौरान हवाला धन लूटने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया और सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। 1995 में उसने जोधपुर में 'चाणक्य' नाम से एक कोचिंग संस्थान खोला और 2006 में अध्यापक नमिता खोखर से शादी करने के बाद बीकानेर रहने लगा। खोखर फिलहाल राजस्थान पुलिस मुख्यालय में एएसपी के पद पर कार्यरत हैं।

(इनपुट- भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article