Rajasthan Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में दिवाली के बाद ठंड का एहसास बढ़ने लगा है। प्रदेश में तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। जिससे कुछ इलाकों में दिन ढलने के साथ ही तेज ठंड महसूस हो रही है। हालांकि पश्चिमी राजस्थान के जिलों में दिन के समय अभी भी गर्मी परेशान कर रही है। इन जिलों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के ऊपर है। हालांकि प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को राजस्थान के पांच शहरों का न्यूनतम तापमान माउंट आबू से भी नीचे दर्ज हुआ।
राजस्थान का मौसम
आज राजस्थान का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान किसी भी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। आने वाले दिनों में भी प्रदेश का मौसम शुष्क बने रहने की प्रबल संभावना है। आईएमडी के अनुसार 8 नवंबर तक राजस्थान के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
जयपुर में आज साफ रहेगा मौसम
जयपुर में सुबह और देर रात को सर्द हवाएं चल रही हैं। जिससे रात के पारे में तेजी से कमी देखे को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जयपुर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया। आज जयपुर में मौसम साफ रहने वाला है। इस दौरान अधिकतम तापमान तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रह सकता है। आने वाले दिनों में जयपुर के तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।
नवंबर के दूसरे हफ्ते से शुरू होगी ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में अभी तक दिन में धूप के कारण गर्मी का एहसास हो रहा है। वहीं रात के समय हल्की ठंड महसूस हो रही है। लेकिन नवंबर के दूसरे हफ्ते से प्रदेश में सर्दियां शुरू हो जाएंगी। फिलहाल मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस बार प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ सर्दी पड़ने की संभावना है। राजस्थान में दिसंबर के मध्य से जनवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है।
सीकर में रहा सबसे कम पारा
राजस्थान में शनिवार को मौसम शुष्क रहा। इस दौरान सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री रहा। इसके अलावा अजमेर का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री, जयपुर का 35 डिग्री, कोटा का 36.4 डिग्री, सीकर का 33 डिग्री, चित्तौड़गढ़ का 36.2 डिग्री, जैसलमेर का 38.2 डिग्री, जोधपुर का 36.7 डिग्री, अलवर का 35 डिग्री और चूरू का 36.1 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश का सबसे न्यूनतम तापमान सीकर में 15.5 डिग्री रहा।
