Udaipur: थाईलैंड से घूमने आई विदेशी महिला को मारी गोली, तीन लड़के अस्पताल में छोड़कर फरार

उदयपुर में थाईलेंड से घूमने आई एक महिला गोली लगने से घायल हो गई। जिसे तीन लड़के अस्पताल छोड़कर फरार हो गई। अभी तक पता नहीं चला है कि गोली किसने और क्यों मारी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

Foreign woman shot in Udaipur: उदयपुर में आज सुबह विदेशी महिला को किसी ने गोली मार दी। महिला की पीठ पर गोली लगने से वह घायल हो गई। जिसे तीन लड़कों ने निजी अस्पताल में पहुंचाया और वहां से भाग निकले। जिसके बाद उसे महाराणा भूपाल हॉस्पिटल में रिफर किया गया। फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि महिला को गोली क्यों मारी गई। पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया है।

Udaipur shot

विदेशी महिला को मारी गोली

देर रात होटल से बाहर निकली महिला

विदेशी महिला थाईलैंड की रहने वाली है। उदयपुर में वह उदयपोल स्थित वीर पैलेस में ठहरी हुई है। पुलिस ने बताया कि महिला का नाम थोगकॉट है। उसके साथ होटल में एक दोस्त भी रुकी है। दोनों ने शुक्रवार रात करीब साढ़े 8 बजे खाना खाया। जिसके बाद वे देर रात करीब डेढ़ बजे होटल से निकली थी और बाहर खड़ी टैक्सी में रवाना हो गई। लेकिन अभी यह नहीं पता चला है कि उसे गोली किस लोकेशन पर मारी गई और वह बाहर क्यों गई इस बात का भी खुलासा नहीं हुआ है।

End of Feed