जादवपुर यूनिवर्सिटी में ABVP-वामपंथी छात्रों में टकराव, आगजनी-तोड़फोड़ के बाद विवि ने लिया एक्शन; दर्ज कराई शिकायत

कोलकाता की जादवपुर यूनिवर्सिटी में छात्र संगठनों के बीच हिंसक झड़प, आगजनी और तोड़फोड़ के बाद विश्वविद्यालय ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। ऐतिहासिक प्रतीकों को नुकसान पहुंचाने और परिसर में भीड़ घुसने के आरोपों की जांच के लिए समिति गठित की गई।

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित जादवपुर विश्वविद्यालय ने अपने परिसर में हुई हिंसा को लेकर शुक्रवार को पुलिस में शिकायतें दर्ज कराईं। अधिकारियों ने बताया कि एक शिकायत मध्यरात्रि को परिसर में भीड़ के घुसने, मुख्य द्वार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने, तोरणों में आग लगाने और कुछ छात्रों को एक इमारत के अंदर बंद कर देने के मामले में दर्ज कराई गई है।

Jadavpur University Violence

जादवपुर यूनिवर्सिटी में छात्रों में टकराव (फोटो-Twitter)

राज्य सरकार द्वारा संचालित विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि शिकायत में जांच की मांग की गई है और पुलिस से परिसर में ऐसी घटनाओं को रोकने का अनुरोध किया गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति चिरंजीव भट्टाचार्य ने संवाददाताओं को बताया कि संस्थान ने 19 अगस्त की मध्यरात्रि को परिसर में एक समूह के प्रवेश करने और उसके बाद दो विरासत प्रतीकों को नुकसान सहित अन्य घटनाक्रमों व परिस्थितियों की जांच के लिए तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है।

End of Feed