जबलपुर सड़क विवाद में कार चालक की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मध्य प्रदेश के जबलपुर में सड़क दुर्घटना के बाद हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जिसमें अज्ञात हमलावरों ने 35 वर्षीय कार चालक की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना गोकलपुर दुर्गा मंदिर के पास हुई और मृतक की पहचान एकांत साहू के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

Jabalpur Road Accident Murder: मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बता दें कि, इलाके में सड़क दुर्घटना के बाद हुए विवाद में अज्ञात हमलावरों ने 35 वर्षीय कार चालक की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के मामले में जांच शुरू कर दी है। रांझी थाने के प्रभारी उमेश गोल्हानी से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान एकांत साहू (35) के रूप में हुई है, जो फर्नीचर के व्यवसाय से जुड़ा था और अधारताल सब्जी मंडी इलाके का निवासी था।

Jabalpur Man Stabbed to Death (Symbolic Photo)

जबलपुर में खौफनाक वारदात

मोटरसाइकिल सवार ने अपने साथियों को बुलाया

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शनिवार रात लगभग साढ़े 11 बजे एकांत साहू अपनी कार में रांझी से गुजरते हुए गोकलपुर दुर्गा मंदिर के पास पहुंचे। जब वह अपनी कार सड़क किनारे खड़ी कर रहे थे, तभी सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल उनकी कार से टकरा गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने बताया कि इस विवाद के दौरान मोटरसाइकिल सवार ने अपने साथियों को बुलाया और थोड़ी ही देर में तीन-चार युवक दो अन्य दोपहिया वाहनों पर मौके पर पहुंच गए।

End of Feed