2 राज्य, 37 नए रेलवे स्टेशन, बिछने वाली है 339 KM लंबी नई रेल लाइन; किसानों की हो जाएगी चांदी!

Itarsi-Nagpur Fourth Railway Line: मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच कनेक्टिविटी को और गति देने के लिए इटारसी-नागपुर चौथी रेल लाइन को बिछाने की मंजूरी दे दी गई है। 297 किलोमीटर लंबी इस परियोजना के विकास के लिए 5,451 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह रेल लाइन इधर, महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंगों को आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम ज्योतिर्लिंग और तमिलनाडु स्थित रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग को आपस में कनेक्ट करेगी। इसके अलावा 3 अन्य रेल लाइनों को भी मंजरी दी गई है। आइये जानते हैं इस रूट पर कितने स्टेशन होंगे?

Itarsi-Nagpur Fourth Railway Line: भारतीय रेल यात्रियों की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए हाईस्पीड ट्रेनों की संख्या में इजाफा करने के साथ नए ट्रैक के निर्माण पर भी जोर दे रही है। विभिन्न राज्यों में कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए नई रेल लाइनें बिछाने का कार्य चल रहा है। इसी बीच सरकार ने मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच रेल कनेक्टिविटी को बूस्ट देने के लिए नागपुर-इटारसी चौथी रेल लाइन प्रोजेक्ट को मंज़ूरी दी है। इस परियोजना के पूरी होने से दोनों राज्यों के बीच सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी सहूलियत होगी। 297 किलोमीटर लंबे रूट पर 339 ट्रैक किलोमीटर लंबी रेल लाइन बिछाई जाएगी। इस प्रोजेक्ट को डेवलप करने के लिए 5,451 करोड़ रुपये की लागत खर्च की जाएगी। इस नए ट्रैक के निर्माण के बाद नई हाईस्पीड ट्रेनों की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी, जिससे लोगों को सहूलियत होगी। आइये जानते हैं इस रूट पर कितने स्टेशन होंगे?

Itarsi-Nagpur Chauthi Rail Line Pass

इटारसी-नागपुर चौथी रेल लाइन (फोटो-Istock)

नागपुर और इटारसी के बीच चौथी रेल लाइन परियोजना को मंज़ूरी मिलने से दोनों राज्यों के बीच कनेक्टिविटी तेज होगी। यह चौथी रेल लाइन प्रोजेक्ट दिल्ली-चेन्नई हाई डेंसिटी नेटवर्क का पार्ट है। 297 रूट किलोमीटर लंबी रेल लाइन पर कुल 37 रेलवे स्टेशन होंगे। साथ ही रूट को विकसित करने के लिए 36 बड़े पुल, 415 छोटे पुल और 2 फ्लाईओवर और 74 अंडरपास के साथ 4 सुरंगें निर्मित की जाएंगी।

End of Feed