Ayodhya Ram Mandir: ट्रेन फुल होने के बाद IRCTC ने दी बस से रामनगरी जाने की सुविधा, ऐसे करें टिकट बुक

अयोध्या जाने के लिए अभी से ट्रेनें फुल हो गई है। जिसके बाद अब आईआरसीटीसी रामभक्तों के लिए बस की सुविधा लेकर आया है। इसके तहत दिल्ली से अयोध्या जाने वाले लोग आईआरसीटीसी से बस की टिकट बुक कर सकते हैं।

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह है। इसके अगले दिन से आम भक्त रामलला के दर्शन के लिए आ सकेंगे। जिसके बाद दूर-दूर से लोग अयोध्या आने वाले हैं। दिल्ली से भी बड़ी संख्या में लोग रामनगरी आने वाले हैं। हालांकि अयोध्या आने वाली ट्रेनें अभी से फुल हो चुकी है। अगर आप भी अयोध्या आने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको मायूस होने की जरूरत नहीं है। ट्रेन फुल होने के बाद भी आप अयोध्या आ सकेंगे। इसमें आईआरसीटीसी आपकी मदद करेगा। आईआरसीटीसी रामभक्तों को बस से अयोध्या जाने की सुविधा दे रहा है।

Bus

अयोध्या जाने के लिए बस सेवा (फोटो साभार - istock)

दिल्ली से अयोध्या बस का किराया

दिल्ली से अयोध्या आने वाले रामभक्तों को आईआरसीटीसी बस में टिकट बुक कराने का मौका दे रहा है। आईआरसीटीसी ने एक्स हैंडल पर इस संबंध में जानकारी दी और बताया कि आईआरसीटीसी के पोर्टल पर जाकर यात्री अपनी टिकट बुक कर सकते हैं। दिल्ली से अयोध्या जाने के लिए बस का किराया 740 रुपये से शुरू होता है और 3000 तक जाता है। आप अपने बजट के अनुसार बस की टिकट बुक कर सकते हैं।

End of Feed