पुरी में IPL सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़: ‘Sky Exchange’ ऐप के जरिए चल रहा था करोड़ों का खेल, 4 गिरफ्तार

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि इस पूरे रैकेट का संचालन बेहद गुप्त तरीके से किया जा रहा था। आरोपी व्हाट्सएप के जरिए लेन-देन और बातचीत करते थे। इस नेटवर्क में एक व्यक्ति को “BOSS” कहकर संबोधित किया जाता था, जो पूरे गिरोह को नियंत्रित करता था।

ओडिशा : पुरी जिले में पुलिस ने इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL मैचों पर चल रहे एक बड़े सट्टेबाजी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में नकदी, मोबाइल फोन और बैंक खातों में जमा लाखों रुपये जब्त किए हैं। इस पूरे नेटवर्क का संचालन ‘Sky Exchange’ नामक एक ऑनलाइन ऐप के जरिए किया जा रहा था।

Sky Exchange app

पुरी में IPL सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रसन्ना प्रुस्ती, वी. नागेश्वर राव, विश्वनाथ लेंका और रमाकांत साहू के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 25 लाख 35 हजार रुपये नकद और 6 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसके अलावा जांच के दौरान आरोपियों से जुड़े 10 बैंक खातों में मौजूद 31 लाख 81 हजार रुपये भी फ्रीज कर दिए गए हैं।

End of Feed