Fatehpur: उत्तर प्रदेश के सौरा गांव से एक ऐसा मामला सामने आया जिसे सुनने का बाद यकीन नहीं होगा कि ऐसा भी हो सकता है। यहां एक आदमी को सांप ने नौ पर काटकर जान से मारने की धमकी दी है। सांप आदमी को अबतक सात बार काट चुका है। मामला फतेहपुर के सौरा का है। यहां विकास नाम के एक आदमी को अबतक सांप ने सात पार डसा है। इस मामले से पूरे देश में कौतूहल का विषय बन गया है । दुबे के मुताबिक सपने में आकर धमकाने वाला सांप उन्हें अबतक सात बार काट चुका है और अभी दो बार काटना बाकी है।
7 बार काट चुका है सांप
लेकिन उससे पहले डरा सहमा विकास दुबे अपने परिवार वालों के साथ राजस्थान के मेंहदीपुर बालाजी की शरण में पहुंच गया है। सपने में उन्हें कभी पतले लम्बे रुप में, कभी पांच फनों के रूप में विकास को सांप नजर आता है और कहता है तुझे नौ बार काटूंगा। हैरान करने की बात यह है कि सांप काट भी जाता है। सात बार काटने के बाद विकास दुबे सदमें हैं। परिजन उसकी जान बचाने के लिए उसे राजस्थान के मेंहदीपुर बाला जी ले आए हैं। विकास दुबे के मुताबिक तीसरी बार सपने में आकर सांप ने कहा कि नौ बार काटेंगे। इसके बाद हुआ भी यही सांप उन्हें कहे मुताबिक काट भी चुका है। विकास दुबे को सांप काटता है और परिजन उसे इलाज के लिए ले दौड़ते हैं।
9वीं बार काटने की धमकी
विकास ने बताया कि जब भी सांप आता है तो वह दिन शनिवार या रविवार का दिन होता है। उसके आने से पहले आंख फड़कने लगती है। अहसास हो जाता है कि आज सांप काटेगा। दुबे ने उसे सिर्फ चार बार देखा है। बाकी बार नहीं देख पाया। लेकिन, इस बार सांप का मिजाज शनिवार को नहीं बल्कि गुरुवार को बिगड़ा और दुबे को काट लिया। और इस बार सपने में दुबे को धमका भी दिया है कि कितना भी इलाज करवा लो... जब नवमीं बार काटूंगा तो कोई तांत्रिक या डॉक्टर नहीं बचा पाएगा। बता दें कि सांप ने पहली बार 2 जून को काटा था और ये सांप 40 दिन में सात बार काट चुका है।
सपने में नजर आता है सांप
सांप के डर से विकास दुबे अपने शुभ चिन्तकों के साथ मेहंदी बाला जी की शरण में आए हैं। राजस्थान के दौसा जिले में स्थित मेंहदीपुर बाला जी को संकट मोचक कहा जाता है। दुबे अपने संकटों से छुटकारा पाने के लिए बाला जी के दरबार में हाजिर होने पहुंचे हैं। दुबे आर्थिक रुप से बहुत कमज़ोर बताया जाता है। उसके पिता की चाय की छोटी सी दुकान है, जिससे घर चलता है। विकास अपने पिता का भी हाथ नहीं बंटा पा रहा है। विकास के साथ मेहंदीपुर पहुंचे उसे साथियों का कहना है कि कुछ समझ नहीं आ रहा बहुत पेचीदा मामला है। पिछले डेढ माह से इस पूरे मामले को देख रहे हैं, जहां जो बता रहा है वहां दुबे को लेकर जा रहे हैं। पूरा परिवार आर्थिक और मानसिक रुप से पीड़ित है।
हकीकत में करता है वार
फिलहाल मामला क्या है यह जांच का विषय है। लेकिन सांप का काटना लगातार जारी है । विकास का कहना है कि सांप नौ बार काटेगा और उसकी मौत हो जाएगी। सांप सात बार काट चुका है। एसे में दो बार और सांप ना काटे इसके लिए दुबे अपने परिजनों के साथ मेहन्दीपुर बालाजी की शरण में आ गया है। अब देखना होगा कि क्या सांप अभी भी आकर दुबे को धमकाएगा , क्या सांप नौवीं बार काटेगा या फिर बालाजी की कृपा दुबे को सहारा देगी। हां, ये अलग बात है कि मामले की अभी जांच की जा रही है।
मेहंदीपुर बाला जी पहुंचा युवक
विकास दुबे के चाचा धर्मेन्द्र दुबे भाजपा के नेता है उसके बावजूद जिला प्रशासन की तरफ से कोई मदद नहीं मिली, हम चाहते हैं कि पूरे प्रकरण की कमेटी बिठाकर जांच करवायी जाए कि आखिर मामला क्या है और आर्थिक मदद की जाए। सौरां जिला फतहपुर के प्रधान, सरपंच गणेश पटेल भी उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि बार बार 7 बार सांप ने काट चुका है। विकास ने इलाज के लिए पैसा उधार लिए हैं। अभी कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली है, मैं अपनी पंचायत की तरफ से अखबार में लिखकर दूंगा ताकि लोग उनकी मदद करें और सहायता प्राप्त हो सके। डेढ महीने से घटना चल रही है, सांप आता है और काटकर चला जाता है, इलाज करवाते हैं, पहले शनिवार को काटता था अब कोई दिन नहीं है।
