Puri: जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती का दूसरा फेज शुरू, पारदर्शिता और सुरक्षा के बीच जारी ऐतिहासिक सर्वे

Jagannath Temple Ratna Bhandar: ओडिशा के पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की सूची तैयार करने का दूसरा चरण बुधवार से शुरू हो गया है। दशकों बाद हो रहे इस सर्वेक्षण को पारदर्शिता और आधुनिक तकनीकों के साथ अंजाम दिया जा रहा है।

Jagannath Temple Ratna Bhandar: ओडिशा के पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की सूची तैयार करने का दूसरा चरण बुधवार को शुरू हो गया। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि सेवकों, रत्न विशेषज्ञ और सुनारों की एक चयनित टीम ने रत्न भंडार समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति विश्वनाथ रथ और श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के मुख्य प्रशासक अरबिंदा पाधी के साथ पूर्वाह्न 11:30 बजे पवित्र रत्न भंडार में प्रवेश किया।

Inventory Process of Jagannath Temple Ratna Bhandar (Symbolic Photo)

पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती का फेज शुरू

48 साल में पहली बार शुरू हुआ था काम

देवी-देवताओं के दैनिक इस्तेमाल के आभूषणों की सूची तैयार करने का काम 48 साल में पहली बार 25 मार्च को शुरू हुआ था। पाधी ने बताया, "पहले चरण में, पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रक्रिया को वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी और 3डी मैपिंग के जरिए प्रलेखित किया गया। दैनिक उपयोग के आभूषणों की एक डिजिटल सूची तैयार की गई और उन्हें धातु के प्रकार के अनुसार वर्गीकृत करके अलग-अलग ’सिंधुकाओं’ (रत्न संदूकों) में रखा गया।"

End of Feed