Yoga Day 2026 : योग दिवस पर दिल्ली की बदली रफ्तार, कई सड़कों पर ट्रैफिक प्रतिबंध; सुबह 4 बजे से मेट्रो स्टार्ट

Delhi Traffic Restrictions on Yoga Day : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्ली में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी। सुबह 5 बजे से 9:30 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा और लोगों को वैकल्पिक रास्तों के उपयोग की सलाह दी गई है। वहीं, यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो सेवाएं सुबह 4 बजे से शुरू होंगी।

Delhi Traffic Restrictions on Yoga Day : देशभर में 21 जून यानी रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। देश के साथ विदेशों में योग की झलक दिखाई दे रही है। दिल्ली में भी इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में 40 जगहों पर योग दिवस के खास कार्यक्रम होंगे, जिसमें जनपथ पर एक मुख्य कार्यक्रम भी शामिल है, जिसमें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा शामिल होंगे। उधर, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में में केंद्रीय युवा मामले और खेल और श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और अभिनेता अक्षय कुमार हिस्सा लेंगे। 'स्वस्थ उम्र बढ़ने के लिए योग' थीम पर आधारित योग सेशन में लगभग 3000 लोग हिस्सा लेंगे। वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए सुबह से ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है।

Delhi Traffic Restrictions on Yoga Day

दिल्ली योग दिवस ट्रैफिक प्लान (फोटो-AI)

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष एडवाइजरी जारी कर लोगों से सुबह के समय कुछ प्रमुख मार्गों पर जाने से बचने की अपील की है।

End of Feed