Indore News: कुत्ते के भौंकने पर युवक ने बुजुर्ग महिला के पेट में लात मारी, हुई मौत

  • Agency by: IANS
  • Updated Dec 24, 2023, 06:13 PM IST

Indore News: इंदौर से खौफनाक मामला सामने आया है। एक युवक ने कुत्ते के भौंकने पर एक बुजुर्ग महिला के पेट में ऐसी लात मारी की महिला की मौत हो गई। इंदौर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Indore News: मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में कुत्ते के भौंकने पर युवक का बुजुर्ग महिला से विवाद हो गया। युवक ने महिला के पेट में लात मार दी, जिसके चलते महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आजाद नगर थाना क्षेत्र के शांति नगर में सड़क से गुजर रहे राकेश गोयल पर एक कुत्ता भौंकने लगा। यह कुत्ता जिस मकान के सामने घूम रहा था, वह 78 वर्षीय शीला बाई का है। कुत्ते के भौंकने पर राकेश का शीलाबाई से विवाद हो गया और राकेश ने गुस्से में आकर महिला के पेट में लात मार दी, जिससे महिला सड़क पर गिर गई और उसके सिर में गंभीर चोट आई। बाद में उसकी मौत हो गई।

Indore News

कुत्ते के भौकने पर युवक ने महिला को मारी लात हुई मौत

पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

आजाद नगर के थाना प्रभारी नीरज मेढ़ा ने बताया है कि कुत्ते के भौंकने पर यह विवाद हुआ था और राकेश ने महिला के पेट में लात मारी थी। कैटरिंग का काम करने वाले राकेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

End of Feed