शहर

Plantation Record: इंदौर ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, पौधरोपण में गिनीज बुक में नाम दर्ज

plantation record in indore: देश की सबसे स्वच्छ नगरी के तौर पर पहचाने जाने वाली मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर ने पौधरोपण के मामले में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इंदौर ने 24 घंटे में सबसे ज्यादा पौधा लगाने पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

plantation record in indore: इंदौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में 51 लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है। इस अभियान के तहत रविवार को एक दिन में 11 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया। पूरे दिन इंदौर के लोगों ने पौधरोपण किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इस मौके पर उपस्थित रहे और उन्होंने भी बीएसएफ के रेवती रेंज में पौधरोपण किया।

रविवार की शाम होते-होते इंदौर ने नया कीर्तिमान स्थापित करने में सफलता पाई। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से मुख्यमंत्री मोहन यादव, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

इंदौर के बीएसएफ रेवती रेंज में शंख ध्वनि के साथ पौधे रोपने का सिलसिला शुरू हुआ था। यहां रविवार को 11 लाख पौधे रोपकर एक नए कीर्तिमान को स्थापित करने की तैयारी कई दिनों से जारी थी।

50 हजार से ज्यादा लोग इस अभियान को सफल बनाने में लगे रहे

वर्ष 2023 में असम में जन भागीदारी से 9 लाख 26 हजार पौधे रोपकर एक कीर्तिमान बनाया था। इंदौर ने अब इस कीर्तिमान को तोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। 50 हजार से ज्यादा लोग इस अभियान को सफल बनाने में लगे रहे।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article