देश में एक के बाद एक लंबे-लंबे एक्सप्रेसवे बन रहे हैं। फिर चाहे वह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway) हो, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (Delhi-Dehradun Expressway) हो, मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे (Mumbai-Nagpur Expressway), गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway), बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे (Buldelkhand Expressway) हो, दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे (Delhi-Amritsar-Katra Expressway) हो या अमृतसर जामनगर एक्सप्रेसवे (Amritsar-Jamnagar Expressway) हो। इन एक्सप्रेसवे की खासियत यह है कि यह सैकड़ों किलोमीटर दूर बसे शहरों को जोड़ने का काम करते हैं। इन एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करके सफर में लगने वाले समय में भी खासी कमी आई है। देश में एक ऐसा एक्सप्रेसवे भी बन रहा है, जिसके सफर में मीलों-मील आपको रेगिस्तान के बीच सफर करना होगा। चलिए जानते हैं इस एक्सप्रेसवे का नाम और खासियत -
रेगिस्तान के बीच फर्राटा भरने को रहें तैयार
देश का दूसरा सबसे लंबा एक्सप्रेसवे
1350 किलोमीटर लंबे देश के सबसे लंबे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तेजी से काम चल रहा है। नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे (701 किमी), दिल्ली-अमृतसर-कटरा 670 किमी लंबे एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे (594 किमी) भी जल्द ही तैयार हो जाएंगे और आप उन पर फर्राटा भर पाएंगे। इसी तरह पंजाब में अमृतसर (Amritsar) से गुजरात के जामनगर (Jamnagar) के बीच अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है। बता दें कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के बाद यह देश का दूसरा सबसे लंबा एक्सप्रेसवे होगा, जिसकी लंबाई 1300 किमी होगी। इस एक्सप्रेसवे का काम अगले साल दिसंबर यानी 2025 के अंत तक पूरा हो जाएगा।ये भी पढ़ें - अमृतसर में बड़ी डकैती, व्यवसायी के घर से एक करोड़ रुपये 3 किलो सोने की लूट; बंदूक लहराते भागे लुटेरे
