अगले 72 घंटे मौसम की मार! दिल्ली-बिहार से लेकर पहाड़ों और कन्याकुमारी तक झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: देशभर में मौसम तेजी से करवट बदल रहा है। दिल्ली-एनसीआर, बिहार, पंजाब और हरियाणा में आंधी, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। वहीं राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रभाव रहने की संभावना है। पहाड़ों पर बर्फबारी का भी अलर्ट है।

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम का मिजाज फिर से बदलता हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भारत के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के अलग रंग देखने को मिल सकते हैं। आज उत्तर भारत के कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। IMD के अनुसार, आज दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और हिमालयी क्षेत्रों में अचानक मौसम में बदलाव हो सकता है। दक्षिण भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियां बनी रहने की संभावना है।

today weather

आज देशभर में मौसम का हाल

एक ओर कुछ राज्य आज बारिश से तर होंगे, तो वहीं दूसरी ओर राजस्थान, गुजरात और पश्चिम मध्य प्रदेश में आज तेज धूप और भीषण गर्मी सताएगी। कहीं-कहीं लू चलने की भी संभावना है। जिसके चलते कई शहरों में तापमान सामान्य से ऊपर रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने बदलते मौसम के बीच लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 11 से 14 मई 2026 के बीच देश के कई हिस्सों में मौसमी गतिविधियां देखने को मिल सकती है। इस दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट है।

End of Feed