अगले 48 घंटे के अंदर 12 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में संभलकर जाएं लोग

उत्तर और उत्तर-पश्चिमी भारत में इन दिनों प्रचंड गर्मी और लू का प्रकोप जारी है, जबकि देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 12 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है।

उत्तर और पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में इन दिनों प्रचंड गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। जबकि पूर्वोत्तर भारत के साथ ही दक्षिण भारत में भी भारी-बारिश और आंधी-तूफान का दौर है। इस तरह से देशभर में इन दिनों मौसम का मिजाज दो हिस्सों में बंटा हुआ नजर आ रहा है। एक तरफ उत्तर और उत्तर पश्चिमी राज्यों में भीषण गर्मी और Heatwave से लोगों का बुरा हाल है। पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का खतरा भी बढ़ गया है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली और राजस्थान सहित उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है, जबकि देश के कई अन्य राज्यों में बारिश की चेतावनी भी दी गई है।

Heavy rain Alert in india

कहीं हीटवेव तो कहीं भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट

26 मई को केरल तट पर पहुंचेगा मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को पूरी तरह कवर कर लिया है। यहां मानसून की गतिविधियां 16 मई को ही शुरू हो गई थीं। अब मानसून के 26 मई के आसपास केरल पहुंचने की संभावना है, जिससे देश में बारिश के मौसम की औपचारिक शुरुआत भी माना जाता है।

End of Feed