Weather Update: उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, आज 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Weather Update: उत्तर भारत में देर से ही सही, लेकिन अब सर्दी और कोहरे का असर बढ़ने वाला है। जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है, जबकि दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी है।

Weather Update: नवंबर का महीना भी समाप्ति की ओर है, लेकिन देश के बड़े हिस्से में अभी तक कड़ाके की ठंड ने दस्तक नहीं दी है। लेकिन अब देश के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। पहाड़ी इलाकों में गिरते तापमान का असर अब उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है। खासतौर पर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और बिहार में सुबह-शाम ठंड बढ़ रही है। जबकि, दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

India Weather Update (1)

उत्तर भारत में बढ़ेगा सर्दी की सितम, साउथ में झमाझम बारिश

भारत मौसम विभाग (IMD) के आज यानी मंगलवार 24 नवंबर 2026 के पूर्वानुमान के मुताबिक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में 24 से 27 नवंबर के बीच भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कर्नाटक सहित दक्षिण भारत के अन्य राज्यों में भी बारिश और गरज-चमक की संभावना जतायी गई है।

End of Feed