क्या इस बार जल्दी दस्तक देगा मानसून? ओडिशा में मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

Early Monsoon in India: बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर एरिया की वजह से ओडिशा समेत पूर्वी भारत में बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि इसके असर से दक्षिण-पश्चिम मानसून इस बार जल्दी दस्तक दे सकता है।

Monsoon 2026: देश में लगातार बदल रहे मौसम के बीच मानसून को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में बने लो-प्रेशर एरिया ने पूर्वी भारत के कई राज्यों की चिंता बढ़ा दी है। इस नए मौसम सिस्टम के कारण ओडिशा समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का मानना है कि पूर्वी भारत में एक्टिव हुआ यह सिस्टम मानसून की रफ्तार तेज कर सकता है, जिससे दक्षिण-पश्चिम मानसून (Southwest Monsoon) इस बार समय से पहले दस्तक दे सकता है।

Monsoon prediction

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका के उत्तरी तट के नजदीक कम दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) बन गया है। अगले 48 घंटों में इस वेदर सिस्टम के और मजबूत होने की संभावना है। विभाग का कहना है कि जल्द ही यह डिप्रेशन में बदल सकता है। यह सिस्टम मन्नार की खाड़ी और श्रीलंका के आसपास बने चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) के प्रभाव से तैयार हुआ है।

End of Feed