IIT दिल्ली में 31 वर्षीय छात्र की मौत, कैंपस की इमारत से गिरने के बाद गई जान; जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली के IIT परिसर में शनिवार सुबह 31 वर्षीय छात्र की इमारत से गिरने के बाद मौत हो गई, जिससे कैंपस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है और मौत से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

IIT Delhi Student Death: देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली परिसर में शनिवार सुबह एक छात्र की मौत से हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, 31 वर्षीय छात्र कैंपस की एक इमारत से नीचे गिर गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छात्र को तत्काल IIT परिसर स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

IIT Delhi Student Death

IIT दिल्ली में सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा

IIT दिल्ली के फिजिक्स विभाग से जुड़ा छात्र था

पुलिस को सुबह करीब 8:33 बजे PCR के जरिए घटना की जानकारी मिली थी। शुरुआती जांच के मुताबिक, छात्र सुबह लगभग 8 बजे IIT दिल्ली के मेन गेट से परिसर में दाखिल हुआ था। इसके बाद वह लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स की ओर गया। कुछ समय बाद उसके इमारत से गिरने की घटना सामने आई। मृतक IIT दिल्ली के फिजिक्स विभाग से जुड़ा छात्र था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने क्राइम टीम और फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को मौके पर बुलाया। दोनों टीमों ने घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए हैं। प्रारंभिक जांच में छात्र के शरीर पर गिरने के अलावा किसी अन्य तरह की चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।

End of Feed