'क्राइम ब्रांच कर क्या रही है? जांच या खानापूर्ति?' IIT Bombay केस में अभी तक एक भी गिरफ्तारी नहीं, भड़के एडवोकेट इंगले

IIT Bombay छात्र साहिल वाकोडे सुसाइड केस में एडवोकेट सिद्धार्थ इंगले ने क्राइम ब्रांच पर सवाल उठाए। कहा 'फास्ट-ट्रैक के लिए नियुक्ति हुई पर एक भी गिरफ्तारी नहीं, उल्टा साहिल को ही आरोपी बनाया जा रहा है।'

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की कथित आत्महत्या के मामले में इंसाफ की लड़ाई अब और तेज हो गई है। मृतक छात्र के पिता रवींद्र वाकोडे ने सोमवार से मुंबई के ऐतिहासिक आजाद मैदान में बेमियादी धरना प्रदर्शन और अनशन शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनके बेटे की मौत के जिम्मेदार लोगों को सजा नहीं मिल जाती, वे अपना आंदोलन खत्म नहीं करेंगे।

IIT Bombay Student Suicide Case

IIT Bombay छात्र साहिल वाकोडे सुसाइड केस

रवींद्र वाकोडे और उनकी पत्नी सोनाली वाकोडे का आरोप है कि उनके 22 वर्षीय बेटे साहिल को संस्थान के भीतर भयानक जातिगत भेदभाव और मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पड़ा, जिसके कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

End of Feed