Kolkata News: कोलकाता से एक बार फिर शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। IIM कलकत्ता की एक छात्रा के साथ संस्थान के हॉस्टल परिसर में दुष्कर्म की वारदात हुई है। पुलिस ने इस मामले में एक छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता ने हरिदेवपुर थाने में दर्ज कराई FIR में बताया कि शुक्रवार को आरोपी छात्र ने उसे काउंसलिंग के बहाने बॉयज हॉस्टल बुलाया था। वहां उसे नशीला पदार्थ मिलाकर कोई पेय पिलाया गया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। होश में आने पर छात्रा को अहसास हुआ कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है।
धमकी देकर चुप रहने का दबाव
FIR में छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने देर रात आरोपी छात्र को हिरासत में लिया और शनिवार को गिरफ्तारी कर ली। पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।
हालिया घटनाओं से बढ़ी चिंता
गौरतलब है कि कोलकाता में इससे पहले करीब दो हफ्ते पहले एक लॉ कॉलेज में भी छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना घट चुकी है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने शहर के शिक्षण संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस प्रशासन ने भी IIM-कलकत्ता परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के संकेत दिए हैं।
