घर से निकले गीले कचरे से PNG बनाकर आपके घरों तक पहुंचाएगी IGL

ईरान युद्ध पर फिलहाल ब्रेक लग गया है, इस बीच ईंधन संकट से निपटने के लिए IGL नोएडा में गीले कचरे से CBG/PNG बनाएगी। इससे गैस सप्लाई बढ़ेगी और शहर कचरा मुक्त भी होगा।

Iran War पर फिलहाल 2 हफ्ते का ब्रेक लग गया है। अमेरिका-इजरायल और ईरान फिलहाल सीजफायर यानी युद्धविराम पर राजी हो गए हैं। क्योंकि इस युद्ध के चलते होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) से जहाजों की आवाजाही बंद हो गई थी। ईरान की तरफ से भारत जैसे कुछ ही मित्र राष्ट्रों को यहां से ईंधन वाले जहाज ले जाने की छूट मिली हुई थी। इससे दुनिया के अन्य देशों के साथ ही भारत में भी खासतौर पर LPG को लेकर समस्याएं (LPG Crisis) होने लगी थीं। दिक्कत और न बढ़े, इसके लिए सरकार ने इस दौरान कई जरूरी कदम उठाए। उनमें से एक कदम देश में ही PNG का उत्पादन बढ़ाना भी एक उपाय है। इसी के तहत अब नोएडा में घरों के गीले कचरे से PNG बनाने का प्लांट लगाने की तैयारी है। चलिए जानते हैं इस बारे में सब कुछ -

IGL PNG Plant

नोएडा के गीले कचरे से गैस बनाएगी IGL

घरों तक पीएनजी की आपूर्ति के लिए नोएडा में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेट (IGL) ने कमर कस ली है। IGL नोएडा में 300 थर्मल डिकंपोजीशन प्लांट (TDP) का कंप्रेस्ड बायो गैस (CBG) प्लांट लगाने जा रहा है। नोएडा के अस्तौली में यह प्लांट लगाने के लिए नोएडा प्राधिकरण के CEO कृष्णा करुणेश ने कल यानी मंगलवार 7 अप्रैल को मंजूरी भी दे दी है।

End of Feed