Hyderabad News: भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच से पहले टिकटों की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 'नॉट फॉर सेल' वाले 11 पास समेत चार गिरफ्तार

Hyderabad News: हैदराबाद में भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले से पहले क्रिकेट टिकटों की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुफ्त में मिलने वाले क्रिकेट पास को महंगे दामों पर बेचने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 'नॉट फॉर सेल' लिखे 11 मैच पास समेत कई सामान बरामद किए हैं।

Hyderabad News: हैदराबाद में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले से पहले टिकटों की कथित कालाबाजारी का मामला सामने आया है। गोशामहल पुलिस ने मुफ्त में मिले क्रिकेट टिकटों को ऊंचे दामों पर बेचने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ‘नॉट फॉर सेल’ लिखे 11 मैच पास समेत नकदी, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया है।

India vs West Indies Match Ticket Black Marketing

सोशल मीडिया के जरिए हो रही थी टिकट बेचने की तैयारी (प्रतीकात्मक फोटो)

क्या-क्या हुआ बरामद?

पुलिस के मुताबिक, 12 अक्टूबर को सहायक उपनिरीक्षक वी. जनार्दन नाइक को सूचना मिली थी कि बेगम बाजार के एसडी मॉल के पास मुफ्त क्रिकेट पास अवैध रूप से बेचे जा रहे हैं। रात करीब 9 बजे पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर 24 वर्षीय अविनाश दारक और 30 वर्षीय मोहित सोमानी को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से 11 क्रिकेट पास, नवरात्रि कार्यक्रम के आठ डांडिया पास, 5,000 रुपये नकद, चार मोबाइल फोन और एक स्कूटर बरामद किया गया।

End of Feed