पत्नी की हत्या कर सिर हाथ में लेकर इलाके में घूमा पति, मंदिर में बैठकर की पूजा

Gangarampur Husband Killed Wife: गंगारामपुर शहर के वार्ड नंबर 4 के नारायणपुर इलाके में सुबह जब लोगों ने पति को अपनी पत्नी का सिर हाथ में लेकर घूमते देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की खबर मिलते ही गंगारामपुर थाने की पुलिस तेजी से मौके पर पहुंची।

Gangarampur Husband Killed Wife: पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर जिला स्थित गंगारामपुर शहर के नारायणपुर इलाके में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद वह पत्नी का सिर हाथ में लेकर इलाके में घूमता रहा और फिर एक मंदिर में जाकर दोनों हाथ उठाकर बैठ गया। इस भयानक दृश्य को देखकर स्थानीय लोग दहशत में आ गए। यह घटना गंगारामपुर शहर के वार्ड नंबर 4 के नारायणपुर इलाके की है। सुबह जब लोगों ने आरोपी पति को इस हालत में देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते पूरे इलाके में भारी सनसनी फैल गई।

Murder

पति ने किया पत्नी का मर्डर (फोटो साभार- TNN)

पत्नी का सिर लेकर घूमता रहा पति

घटना की खबर मिलते ही गंगारामपुर थाने की पुलिस तेजी से मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से महिला के शव को बरामद कर लिया। साथ ही आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया। आरोपी की पहचान रिंटू घोष के रूप में हुई है, जबकि मृतका का नाम सीमा सरकार घोष बताया गया है। मौके से पुलिस ने एक धारदार हथियार भी बरामद किया है। पुलिस ने इस घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है कि आखिर किस वजह से पति ने ऐसा कारनामा किया।

End of Feed