6 दिन की बच्ची का सौदा, 2 साल बाद बोझ समझकर हाईवे पर छोड़ा, MP में चाईल्ड ट्रैफिकिंग का बड़ा खुलासा

मध्य प्रदेश के श्योपुर में लावारिस मिली बच्ची के मामले में खुलासा हुआ कि उसे 6 दिन की उम्र में दो साल पहले करीब 1 लाख रुपये में खरीदा गया था। जिसके बाद 18 अप्रैल को उसे हाईवे पर छोड़ दिया गया। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Sheopur News: मध्य प्रदेश के श्योपुर से एक बेहद चौंकाने वाला और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां हाईवे किनारे एक मासूम बच्ची लावारिस हालत में मिली। पुलिस जांच में बच्ची की खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार 2 साल पहले 6 दिन की बच्ची को करीब एक लाख रुपये में खरीदा गया था। अब उसे बोझ समझकर सड़क किनारे छोड़ दिया गया। पुलिस ने इस मामले में अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें चार महिलाएं भी शामिल हैं।

Sheopur Human Trafficking

बच्ची की खरीद-फरोख्त का बड़ा खुलासा

बच्ची को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया

यह मामला 18 अप्रैल की सुबह सामने आया, जब डायल-112 पर पुलिस को सूचना मिली कि मानपुर थाना क्षेत्र में सोइखुर्द के पास NH-552 पर एक लावारिस बच्ची मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। जहां उसकी मेडिकल जांच कराई गई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से एक संदिग्ध कार की पहचान की गई। यह कार भोपाल निवासी आकाश मूदडा के नाम पर रजिस्टर्ड निकली।

End of Feed