दिल्ली में कार के अंदर मिली होमगार्ड और महिला की डेडबॉडी, पति की मौत से जुड़ रहे तार

दिल्ली के पश्चिमी इलाके मोहन गार्डन में एक कार के अंदर होमगार्ड और 45 वर्षीय महिला के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस इस मामले में महिला के पति की करीब एक महीने पहले हुई संदिग्ध मौत के पहलू की भी जांच कर रही है।

दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में बुधवार को एक कार के अंदर होमगार्ड और एक महिला बेहोशी की हालत में मिले। पुलिस ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। शनिवार को पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआती जांच में दोनों के आत्महत्या करने की आशंका है।

Mohan Garden Death Case

(सांकेतिक फोटो-Istock)

मृतकों की पहचान 46 वर्षीय सुरेंद्र और 45 वर्षीय गीता के रूप में हुई है। सुरेंद्र पिछले करीब 15 वर्षों से होमगार्ड के रूप में काम कर रहे थे। दोनों के शव लाल फार्म इलाके में खड़ी एक सफेद कार में मिले थे। पुलिस को वाहन के अंदर जहरीले पदार्थ के पैकेट भी मिले हैं।

End of Feed