'हम मुस्लिम भाइयों के साथ...', राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में धार्मिक ढांचों पर कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन तेज

Rajasthan Demolition Row: राजस्थान में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट कथित अवैध धार्मिक ढांचों को ध्वस्त किए जाने की कार्रवाई के बाद बाड़मेर और बीकानेर जिलों में विरोध-प्रदर्शन और राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं।

Rajasthan Demolition Row: राजस्थान में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट कथित अवैध धार्मिक ढांचों को ध्वस्त किए जाने की कार्रवाई के बाद बाड़मेर और बीकानेर जिलों में विरोध-प्रदर्शन और राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर उचित प्रक्रिया का पालन नहीं करने और चुनिंदा तरीके से कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।

bulldoze

अवैध धार्मिक ढ़ाचों को ढहाया गया (प्रतीकात्मक तस्वीर)

राजस्थान हाई कोर्ट में दायर एक याचिका के अनुसार, 18 से 20 जून के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा से 15 किलोमीटर के दायरे में स्थित कई गांवों में करीब 12 मस्जिदों को ध्वस्त किया गया। सूत्रों के मुताबिक, इन ढांचों को गोचर भूमि पर अतिक्रमण बताते हुए हटाया गया। यह कार्रवाई सीमा क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देशों के तहत की गई।

End of Feed