Himachal में यहां हो रही बर्फबारी, गर्मी के महीनों में सड़कों पर दिखी बर्फ की मोटी चादर

हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी हुई हैं। बर्फबारी के चलते सड़कों पर बर्फ की मोटी चादर चढ़ गई हैं। वहीं अटल टनल पर भी ताजा बर्फबारी देखने को मिली है।

Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। यहां अप्रैल के महीने में दिसंबर जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं। हिमाचल के कई जिलों में बर्फबारी और बारिश हुई हैं। जिससे गर्मियों के मौसम में भी सड़कों पर बर्फ की मोटी चादर दिख रही है। बर्फबारी के कारण अटल टनल भी प्रभावित हुई हैं। इसके साउथ पोर्टल पर लगभग 5 इंच की बर्फबारी दर्ज की गई है। रोहतांग में अटल टनल पर ताजा बर्फबारी का विडियो भी सामने आया है।

Atal tunnel

अटल टनल पर ताजा बर्फबारी (फोटो साभार - ANI)

दो दिन तक मौसम में नहीं होगा बदलाव

हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में बीते 24 घंटों से रुक-रुक कर भारी बर्फबारी देखने को मिल रही है। वहीं निचले इलाकों में भारी बारिश हुई है, इसके साथ ही यहां ओले भी गिरे हैं। लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के चलते प्रदेश के कई इलाकों का तापमान नीचे लुढ़का है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों तक यहां बारिश से राहत मिलने की संभावना नहीं है। हालांकि इस दौरान बारिश की तीव्रता में कमी देखने को मिल सकती है। प्रदेश के मौसम में 2 मई के बाद सुधार देखने को मिल सकता है।

End of Feed