हिमाचल में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खाई में गिरी, चार लोगों की दर्दनाक मौत

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खाई में गिर गई। हादसे में पंजाब से आए 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 15 बच्चे समेत 23 यात्री घायल हैं। घायलों का कांगड़ा के टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Himachal Pradesh News: स्वतंत्रता दिवस की सुबह हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। चामुंडा-धर्मशाला सड़क पर स्थित इक्कू मोड़ के पास श्रद्धालुओं से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई है जबकि 23 अन्य घायल हुए हैं। घायलों में 15 बच्चे भी शामिल हैं।

himachal kangra accident

खाई में गिरी पिकअप

दर्शन के लिए हिमाचल आए थे श्रद्धालु

जानकारी के अनुसार, पिकअप सवार सभी श्रद्धालु पंजाब से चामुंडा मंदिर दर्शन के लिए आए थे। हादसा शुक्रवार सुबह बैली होटल के समीप उस वक्त हुआ जब गाड़ी एक तीखे मोड़ पर नियंत्रण खो बैठी और सीधे खाई में जा गिरी।

End of Feed