Hijab Controversy: डॉक्टर परवीन को मिला एक और मौका; स्वास्थ्य समिति ने बढ़ाई ज्वाइनिंग डेट; नीतीश कुमार ने हटाया था नकाब

बिहार की राज्य स्वास्थ्य समिति ने बड़ा निर्णय लिया है। समिति ने आयुष डॉक्टर नुसरत परवीन की ज्वाइनिंग की तिथि बढ़ा दी गई। अब ड्यूटी ज्वाइनिंग की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 कर दी गई है। इस तरह उन्हें 10 दिनों की मोहलत दी गई है। 10 दिनों में डॉक्टर नुसरत परवीन को ड्यूटी ज्वाइन करना होगा।

Hijab Controversy: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान जिस महिला डॉक्टर का नकाब हटाया था, उसे ड्यूटी ज्वाइन करने का एक और मौका दिया गया है। पटना सदर के सबलपुर पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) के सर्जन विजय कुमार ने बताया था कि महिला डॉक्टर ने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पटना सदर, सबलपुर (फतुहा) में ड्यूटी ज्वाइन करने की आज आखिरी तारीख थी। जिसके बाद राज्य स्वास्थ्य समिति ने बड़ा निर्णय लिया और ज्वाइनिंग की तिथि बढ़ा दी गई। अब ड्यूटी ज्वाइनिंग की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 कर दी गई है। इस तरह उन्हें 10 दिनों की मोहलत दी गई है। 10 दिनों में डॉक्टर नुसरत परवीन को ड्यूटी ज्वाइन करना होगा।

Nitish Kumar Hijab

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हटाया था महिला का हिजाब

नौकरी ज्वाइन करने पर सस्पेंस बरकरार आयुष डॉक्टर

इससे पहले, सरकारी टिब्बी कॉलेज एवं अस्पताल के प्राचार्य महफूज़ुर रहमान ने बताया था कि आयुष डॉक्टर नुसरत परवीन ने अभी तक ज्वाइन नहीं किया है और उनके भविष्य के कदम के संबंध में कोई अद्यतन जानकारी नहीं है। नुसरत के परिवार ने कहा कि वे मीडिया कवरेज से बचना चाहते हैं, और महिला डॉक्टर इस पर पुनर्विचार करेगी कि उन्हें ज्वाइन करना चाहिए या नहीं।

End of Feed