UP Flood : पहाड़ों पर बारिश से उफनाईं यूपी में नदियां, बाढ़ की चपेट में कछार; कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश और पहाड़ों पर जारी बारिश के कारण गंगा, सरयू, यमुना और घाघरा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। खासकर, गंगा और सरयू किनारे बसे गांव बाढ़ की चपेट में हैं, जिससे बड़ी संख्या में लोग पलायन कर रहे हैं।

लखनऊ : पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश और प्रमुख बैराजों से नदियों में बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद उत्तर प्रदेश की कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे कटरी क्षेत्र का बड़ा हिस्सा बाढ़ की चपेट में है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी में बढ़ा हिस्सा डूब गया है, जिससे लोग पलायन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग, जिला प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया है। वहीं, आईएमडी ने राज्य के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी रखा है।

Ganga Saryu Flood

गंगा का जलस्तर बढ़ा

बिजनौर में हरिद्वार बैराज से गंगा में 1.80 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। जिला आपातकालीन नियंत्रण कक्ष सक्रिय कर दिया गया है। आपदा प्रबंधक प्रशांत सक्सेना ने बताया कि ’सचेत’ ऐप के जरिए अग्रिम चेतावनी मिल रही है और मौसम विभाग की चेतावनी के बाद संबंधित अधिकारियों, ग्राम प्रधानों तथा आपदा मित्रों को हर दो घंटे में मौसम और जलस्तर की जानकारी दी जा रही है।

End of Feed