पहाड़ों की दुर्गम यात्रा होगी आसान, देहरादून-अल्मोड़ा हेलीकॉप्टर सेवा शुरू; 4989 में 55 मिनट हवा की करें सैर

Dehradun-Almora Helicopter Service: देहरादून-अल्मोड़ा हेलीकॉप्टर सेवा के लिए राज्य सरकार बहुत दिनों से प्रयासरत थी। अब हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने से एक ओर पर्यटन, आर्थिकी, रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • देहरादून-अल्मोड़ा के बीच हेलीकॉप्टर सेवा शुरू
  • सप्ताह में छह दिन संचालित होगी हेलीकॉप्टर सेवा
  • 4989 रुपये प्रति व्यक्ति किराया निर्धारित

Dehradun-Almora Helicopter Service: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को ‘उड़ान’ योजना के तहत देहरादून-अल्मोड़ा के बीच हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत की और सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट पर बने यात्री टर्मिनल भवन का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश में तीन नए स्थानों-यमुनोत्री, गौचर एवं जोशियाड़ा के लिए भी सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट से हवाई सेवा प्रारंभ करने की घोषणा की। इनका संचालन ‘मुख्यमंत्री उड़न खटोला योजना’ के तहत किया जायेगा।

पहाड़ों की दुर्गम यात्रा होगी आसान, देहरादून-अल्मोड़ा हेलीकॉप्टर सेवा शुरू; 4989 में 55 मिनट हवा की करें सैर

पर्यटन क्षेत्र में होगा विकास

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून-अल्मोड़ा हेलीकॉप्टर सेवा के लिए राज्य सरकार बहुत दिनों से प्रयासरत थी। उन्होंने कहा कि राज्य में पहले से ही चिन्यालीसौड़, गौचर, मुनस्यारी, श्रीनगर, हल्द्वानी और पिथौरागढ़ के लिए सेवाएं उपलब्ध हैं और इनसे निश्चित रूप से सभी को लाभ हो रहा है। धामी ने कहा कि देहरादून से अल्मोड़ा के बीच हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने से एक ओर पर्यटन, आर्थिकी, रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा तो वहीं हमारी मातृशक्ति द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों को भी बाजार मिलेगा। उन्होंने कहा कि बेहतर संपर्क से सबके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।

End of Feed