आज का मौसम, 11 October 2024 LIVE: दिल्ली-यूपी में छंटे बारिश के बादल, दक्षिण भारत में झमाझम बरसेंगे मेघ; IMD ने बताया मौसम का हाल
आज का मौसम, 11 October 2024 LIVE: दिल्ली-यूपी में छंटे बारिश के बादल, दक्षिण भारत में झमाझम बरसेंगे मेघ; IMD ने बताया मौसम का हाल
मुंबई में कैसा रहेगा मौसम का हाल?
राजधानी दिल्ली में सुबह खिली धूप
असम में भारी बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने असम के कोकराझार, चिरांग, धुबरी, कामरूप ग्रामीण, दरांग, बिस्वनाथ, गोलाघाट, जोरहाट, शिवसागर, माजुली, लखीमपुर, धेमाजी, डिब्रूगढ़, चराइदेव और तिनसुकिया में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान यहां गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होगी।
महाराष्ट्र के इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मेघालय में येलो अलर्ट
तमिलनाडु में बारिश की संभावना
मौसम विभाग कि रिपोर्ट के अनुसार, तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई समेत सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है तो वहीं कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, तेनकासी, थेनी, विरुधुनगर, डिंडीगुल, नमक्कल, तिरुचिरापल्ली, पेरम्बलूर, अरियालुर, धर्मपुरी, कृष्णागिरी और तिरुप्पत्तुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
केरल में बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश की राजधानी तिरुवनंतपुरम समेत कासरगोड, कन्नूर, कोझिकोड, वायनाड, मलप्पुरम, इडुक्की, कोट्टायम और पथनमथिट्टा में भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा अन्य शेष जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना जताई गई है।
झारखंड में जारी बारिश का दौर
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज प्रदेश की राजधानी रांची समेत 21 जिलों में हल्की बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि चतरा, पलामू, गढ़वा को छोड़कर सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
बिहार में वज्रपात का अलर्ट
मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में वज्रपात और तूफान का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना भी है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज सुपौल, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, अररिया, मधेपुर, भागलपुर, बांका, मुंगेर और जमुई में आज हल्की बारिश होने की संभावना है।
कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने कर्नाटक के 10 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बेलगाम, बागलकोट, गदग, धारवाड़, बेल्लारी, तुमकुर, चिक्काबल्लापुर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु शहरी और रामनगर शामिल हैं। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम भी सुहावना बना रहेगा। बारिश से लोगों को हल्की ठंडक का एहसास होने लगा है।
मुंबई में भारी बारिश
मौसम विभाग ने महाराष्ट्र की राजधानी में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बीती रात शहर के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई, जिससे जगह-जगह जलजमाव हो गया है। जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
