Sikkim Landslide: उत्तरी सिक्किम में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड, एक हजार टूरिस्ट और 200 वाहन फंसे

उत्तरी सिक्किम में लाचेन-चुंगथांग रोड पर मुंशीथांग और लेमा/बॉब में भारी लैंडस्लाइड हुई है। इस इलाके में भारी बारिश भी हो रही है। जिस कारण स्थिति और खराब हो गई। यहां लैंडस्लाइड के चलते करीब एक हजार पर्यटक और उनके लगभग 200 वाहन फंस गए हैं।

Sikkim Landslide: हिमालयी राज्य उत्तरी सिक्किम में भीषण बारिश से भूस्खलन हो गया। जिस कारण वहां करीब एक हजार पर्यटक फंस गए हैं। पुलिस ने बताया कि चुंगथांग में गुरुवार को पर्यटकों के करीब 200 वाहन फंस गए और ये लोग वहां एक गुरुद्वारे में ठहरे हुए हैं। चुंगथांग राज्य की राजधानी गंगटोक से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

पर्यटकों के सभी परमिट कैंसिल

पुलिस के अनुसार, लाचेन-चुंगथांग मार्ग पर मुंशीथांग में और लाचुंग-चुंगथांग मार्ग पर लेमा/बॉब में भारी भूस्खलन हुआ है। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण स्थिति और खराब हो गई। अधिकारियों के अनुसार, जिला प्रशासन ने सभी ‘टूर ऑपरेटर’ को निर्देश दिए हैं कि वे शुक्रवार को और अग्रिम आदेशों तक पर्यटकों को उत्तरी सिक्किम नहीं लेकर आएं। प्राधिकारियों ने 25 अप्रैल को इस क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को दिए गए सभी ‘परमिट’ निरस्त कर दिए हैं।

End of Feed