LIVE
आज गर्मी से और बेहाल होगी दिल्ली, यूपी में भी राहत की उम्मीद नहीं, कई राज्यों में आया हीटवेव का अलर्ट
देशभर में पारा चढ़ रहा है और राजधानी भी इससे अछूती नहीं है। दिल्ली और आस पास के राज्यों में लू का अलर्ट है। वहीं पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और ओडिशा में अगले कुछ दिनों में काल-बैशाखी के एक्टिव होने से गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना भी है।
आज गर्मी से और बेहाल होगी दिल्ली, यूपी में भी राहत की उम्मीद नहीं, कई राज्यों में आया हीटवेव का अलर्ट
APR 25, 2025 15:08 IST
APR 25, 2025 13:52 IST
दिल्ली में भीषण गर्मी करेगी परेशान
दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने दिन में भीषण गर्मी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 24 प्रतिशत रही।
APR 25, 2025 12:01 IST
राजस्थान में मौसम शुष्क, गर्मी का प्रकोप
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार शुक्रवार सुबह तक के चौबीस घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा तथा जयपुर व जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं लू का प्रकोप देखा गया। इस दौरान राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक है। राज्य में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान बाड़मेर में 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
APR 25, 2025 10:49 IST
दिल्ली में आज भी हवा खराब
दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 239 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।
APR 25, 2025 09:54 IST
झारखड़ं में भीषण गर्मी के कारण बदला स्कूलों का समय
झारखंड सरकार ने राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी के मद्देनजर बृहस्पतिवार को स्कूलों के समय में बदलाव की घोषणा की। एक अधिकारी ने बताया कि नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के छात्रों के लिए विद्यालय का समय सुबह सात बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक होगा। जबकि वरिष्ठ विद्यार्थियों की कक्षाएं दोपहर तक चलेंगी। स्कूलों के लिए नया समय 26 अप्रैल से अगली सूचना तक लागू रहेगा।
APR 25, 2025 08:10 IST
राजस्थान में और बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में आगामी कुछ दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
भाषा पृथ्वी मनीषा
भाषा पृथ्वी मनीषा
APR 25, 2025 07:17 IST
ओडिशा में ऑरेंज अलर्ट
ओडिशा के कई हिस्सों में भीषण गर्मी की चेतावनी आई है। राज्य के सुंदरगढ़, संबलपुर, सोनपुर, बौध, बोलनगीर और बरगढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कालाहांडी, नुआपाड़ा, देवगढ़ और अंगुल जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। कई स्थानों पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने के बीच यह चेतावनी जारी की गई है।
APR 25, 2025 07:16 IST
बिहार में राहत की उम्मीद
बिहार में भी मौसम का यही हाल है। इन दिनों तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चल रही हैं। अधिकतर जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी है। लेकिन, 26 अप्रैल को बिहार के ऊपरी हिस्से से एक चक्रवाती हवाओं का झोंका निकलेगा, जिससे मौसम बदल सकता है। हो सकता है इस दौरान आंधी के साथ बारिश भी दर्ज की जाए।
APR 25, 2025 07:16 IST
दिल्ली में चलेंगे गर्म हवा के थपेड़े
दिल्ली का तापमान आज साफ रहेगा और 10 से 20 किलोमीटर की रफ्तार से सतही हवाएं चलेंगी। हवाओं की रफ्तार 30 किलोमीटर प्रतिघंटे तक जा सकती है। कल, 26 अप्रैल को भी यही स्थिति रहने वाली है। दोनों दिन के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट है।
APR 25, 2025 07:16 IST
दिल्ली में दो दिनों का येलो अलर्ट
दिल्ली में भी आज लू के थपेड़े चलेंगे। 25 और 26 अप्रैल के लिए हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक जा सकता है और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
APR 25, 2025 07:16 IST
उत्तर प्रदेश गर्मी से बेहाल
उत्तर प्रदेश दिन और रात दोनों समय गर्मी झेल रहा है। राज्य की राजधानी लखनऊ समेत कानपुर, वाराणसी, सुलतानपुर, अमेठी, बाराबंकी, झांसी और आगरा में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहना आम है। ऐसे में मौसम विभाग ने 25 और 26 अप्रैल के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश और 25 अप्रैल से 28 अप्रैल तक के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
