आग की भट्ठी में तप रहा देश: उत्तर भारत में हीटवेव का रेड अलर्ट, उत्तराखंड में फटे बादल ; यहां भारी बारिश के आसार

Heatwave in India : देशभर के अधिकांश राज्य गर्मी से उबल रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश में हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में दो जगह बादल फटने की खबर है। इसके विपरीत दक्षिण भारत में सुकून भरी भारी बारिश का सिलसिला 19 मई से जारी है। आइये जानते हैं देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम के क्या हालात हैं?

मुख्य बिंदु

heat wave in India Aaj Ka mausam

आज का मौसम

  • देशभर में हीटवेव का कहर जारी, रेड अलर्ट घोषित
  • देश के कई हिस्सों में 48 डिग्री पहुंचा पारा
  • भीषण गर्मी के बीच पूर्वी यूपी में बारिश की संभावना
  • दक्षिण के राज्यों में मानसून सक्रिय, तमिलनाडु-केरल समेत कई जगह बारिश
  • उत्तराखंड के उत्तरकाशी और पौड़ी में बादल फटने से आफत

Heatwave in India : उत्तर भारत और पूर्वोत्तर में चिलचिलाती धूप और झुलसा देने वाली गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। गर्म हवाओं बहने से लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। खासकर, दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में हीटवेव को लेकर गंभीर स्थिति बनी हुई है। इन राज्यों में लू-लपट आग की गर्म भट्ठी सी प्रतीत हो रही है। उधर, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ में भी उष्ण लहर की स्थिति कायम रहने की संभावना है। इन सभी प्रमुख राज्यों में 25 मई तक भीषण गर्मी और लू का कहर जारी रहेगा। उधर, उत्तराखंड में दो जगह बादल फटने की खबर है। आइये जानते हैं गर्मी से कब तक राहत मिलेगी और आपके शहर कब मानसून पहुंचेगा?

End of Feed