STF को मिली बड़ी कामयाबी; जॉर्जिया से भारत लाया गया बिश्नोई गिरोह का करीबी गैंगस्टर वेंकट गर्ग, दर्जनों मामले हैं दर्ज

Bishnoi Gang Associate Back to India: हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक कड़ी कामयाबी हासिल की। एसटीएफ हरियाणा ने विदेश भाग गए कुख्यात गैंगस्टर वेंकट गर्ग को जॉर्जिया से भारत लेकर आई है।

Bishnoi Gang Associate Back to India: हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक कड़ी कामयाबी हासिल की। एसटीएफ हरियाणा ने विदेश भाग गए कुख्यात गैंगस्टर वेंकट गर्ग को जॉर्जिया से भारत लेकर आई है। वेंकट गर्ग को लॉरेंस बिश्नोई और कपिल नंदू गैंग का बेहद करीबी और भरोसेमंद माना जाता है। वह पिछले लंबे समय से विदेश में बैठकर भारत में रंगदारी, हत्या और अन्य आपराधिक नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा था।

haryana gangster venkatesh garg

बिश्नोई गिरोह का करीबी गैंगस्टर वेंकटेश गर्ग

विदेश भाग गया था गैंगस्टर वेंकट गर्ग

हरियाणा के अंबाला जिले के नारायणगढ़ का निवासी वेंकट गर्ग अपराध जगत में सक्रिय होने के बाद विदेश भाग गया था। जॉर्जिया की अदालत में चली लंबी कानूनी लड़ाई और वहां उसकी अपील खारिज होने के बाद आखिरकार गैंगस्टर को भारत लाया गया। इस बड़े अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन को सफल बनाने में हरियाणा एसटीएफ, अंबाला पुलिस, सीबीआई की एनसीबी (नॉटिकल क्राइम ब्यूरो) विंग और विदेश मंत्रालय के कूटनीतिक प्रयासों की अहम भूमिका रही है।

End of Feed