Haryana Weather: हरियाणा में बारिश और ठंड का डबल अटैक, सर्द हवाओं से बढ़ेगी गलन; घने कोहरे की आगोश में कई जिले

हरियाणा का मौसम (हरियाणा में आज का मौसम कैसा रहेगा) 02 Feb 2026: हरियाणा में कहीं कड़ाके की ठंड पड़ रही है, तो कहीं बारिश का मौसम बना हुआ है। आज सुबह कई जिलों में घना कोहरा भी छाया रहा। आइए जानते हैं कि हरियाणा में आज कैसा मौसम रहने वाला है:

हरियाणा में आज का मौसम (02 Feb 2026): हरियाणा में बारिश के मौसम के बाद एक बार फिर ठंड ने जोर पकड़ लिया है। आज कई जिलों में कड़ाके की ठंड लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम विभाग ने 8 जिलों में ठंड को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में कोहरे का प्रभाव भी बढ़ गया है। आज सुबह सोनीपत, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद और जीटी रोड के जिलों में घना कोहरा देखने को मिला। जिसके कारण कई जगहों पर विजिबिलिटी 5 मीटर से कम रही। हालांकि अभी बारिश का दौर हरियाणा में खत्म नहीं हुआ है। अभी भी राज्य के कई हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बना हुआ है। जिसके कारण आज कुछ जिलों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

_Winter istock

सांकेतिक फोटो (istock)

हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे। कहीं बारिश की संभावना जताई गई है तो कहीं ठंड का प्रकोप झेलने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आज अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत और कुरुक्षेत्र में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद प्रदेश में अब उत्तर-पश्चिमी सर्द हवाओं का प्रभाव भी देखने को मिल सकता है। जिसके असर से रात का पारा नीचे लुढ़क सकता है। वहीं दिन में धूप निकले के कारण अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। जिससे सुबह-शाम ठंड का प्रकोप ज्यादा महसूस हो सकता है।

End of Feed