Gurugram Encounter: गुरुग्राम में आधी रात मुठभेड़; रंगदारी वसूलने आए दीपक नांदल गैंग के 4 शूटर ढेर, 3 पुलिसकर्मी घायल

Gurugram Encounter: गुरुग्राम के सुशांत लोक में पुलिस और विदेश में बैठे गैंगस्टर दीपक नांदल के शूटरों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने 4 शूटरों को ढेर कर दिया, जबकि जवाबी कार्रवाई में 3 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

Gurugram Encounter: हरियाणा के साइबर सिटी गुरुग्राम के पॉश इलाके सुशांत लोक में देर रात पुलिस की क्राइम ब्रांच और बदमाशों के बीच एक भीषण मुठभेड़ हो गई। इस क्रॉस-फायरिंग में विदेश में बैठकर सिंडिकेट चला रहे कुख्यात गैंगस्टर दीपक नांदल गैंग के चार शार्पशूटर ढेर हो गए, जबकि एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हुआ है। बदमाशों की ओर से की गई अंधाधुंध फायरिंग की जवाबी कार्रवाई में गुरुग्राम पुलिस के तीन जवान भी गोली लगने से घायल हो गए हैं।

gurugram encounter deepak nandal gang

गुरुग्राम के सुशांत लोक में ताबड़तोड़ फायरिंग

पुलिस के अनुसार, ये बदमाश महिंद्रा स्कॉर्पियो कार में सवार होकर एसजीटी (SGT) यूनिवर्सिटी के संस्थापक के बेटे के आवास पर रंगदारी और फिरौती की मांग को लेकर दहशत फैलाने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि गैंग के सदस्य रंगदारी की मांग को लेकर कारोबारी के घर पर फायरिंग करने की योजना बना रहे थे। मौके पर नाकेबंदी कर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम ने जब उन्हें सरेंडर करने को कहा, तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर ही सीधा हमला बोल दिया।

End of Feed