Gurugram News: भारी बारिश से घंटों फंसे रहे मासूम; प्रशासन ने जलभराव वाले रास्तों पर स्कूल बसों की एंट्री पर लगाई रोक

Gurugram News: गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश और भारी जलभराव के बीच स्कूल बसों में घंटों फंसे रहे बच्चे। परिजनों के आक्रोश के बीच डीसी उत्तम सिंह ने 30 सितंबर 2026 तक स्कूल बसों के लिए सख्त सेफ्टी गाइडलाइंस जारी की हैं।

Gurugram News: साइबर सिटी गुरुग्राम में घंटों हुई मूसलाधार बारिश और भयंकर जलभराव ने शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। सड़कों पर पानी भरने से जगह-जगह लगे लंबे ट्रैफिक जाम के कारण स्कूली बच्चे घंटों बसों में फंसे रहे। छोटे-छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित अभिभावकों का गुस्सा प्रशासन और बुनियादी ढांचे की बदहाली पर फूट पड़ा। हालात की गंभीरता को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) के अध्यक्ष और जिला उपायुक्त (DC) उत्तम सिंह (IAS) ने मानसून के दौरान स्कूली बच्चों के सुरक्षित आवागमन के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

Gurugram School Bus Safety Rules

बारिश में फंसी स्कूल बसें

स्कूल बसों की सुरक्षा के लिए DC के सख्त आदेश

प्रशासन द्वारा जारी नया आदेश तत्काल प्रभाव से 30 सितंबर 2026 तक लागू रहेगा। घोषित जलभराव वाले मार्गों पर स्कूल बसें ले जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। चालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे जलभराव वाले स्ट्रेच या अंडरपास में बस न डालें। यदि कोई सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध न हो, तो बच्चों को स्कूल परिसर में ही सुरक्षित रखा जाएगा और माता-पिता को तुरंत सूचित किया जाएगा। किसी भी बच्चे को जलभराव या सुनसान बस स्टॉप पर नहीं उतारा जाएगा। बच्चे को केवल उसके अभिभावक या अधिकृत संरक्षक को ही सौंपा जाएगा। हर बस में एक स्टाफ एस्कॉर्ट का होना अनिवार्य है। गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस द्वारा सुबह 5:30 बजे, 10:30 बजे और दोपहर 12:30 बजे जलभराव और ट्रैफिक की रियल-टाइम जानकारी साझा की जाएगी। भारी बारिश पर 30 मिनट के भीतर फ्लैश अपडेट दिए जाएंगे।

End of Feed