Manesar Crime: पत्नी की हत्या कर नेपाल फरार हुए प्रेमी-प्रेमिका को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार, शादी के तीन महीने बाद मार दी थी गोली

Gurugram Crime News: गुरुग्राम के मानेसर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की गोली मारकर हत्या करने वाले पति अंकित और उसकी 38 वर्षीय प्रेमिका रजनी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद दोनों नेपाल भाग गए थे।

Manesar Crime News: हरियाणा के साइबर सिटी गुरुग्राम के मानेसर इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी 38 वर्षीय प्रेमिका के प्यार में अंधा होकर अपनी ही 22 साल की पत्नी की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी नेपाल फरार हो गए थे। हालांकि, गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दोनों को भारत लौटते ही गिरफ्तार कर लिया है।

manesar crime news

नेपाल फरार हुए प्रेमी-प्रेमिका को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा

फरवरी में हुई थी शादी, मई में खूनी अंत

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी अंकित की शादी फरवरी 2026 में ही 22 वर्षीय युवती के साथ हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन अंकित का पिछले 3 साल से रजनी देवी (38 वर्ष) नाम की महिला के साथ गंभीर प्रेम-प्रसंग चल रहा था। अंकित ने अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने की एक खौफनाक साजिश रच डाली।

End of Feed