Hapur News:पति के हाथ में देखी छोले-भटूरे की 'दूसरी प्लेट' तो पत्नी ने बिगाड़ दिया हुलिया

Brijghat Hapur News: हापुड़ के बृजघाट क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां एक महिला ने अपने पति की पिटाई कर दी, क्योंकि महिला को शक था कि उसका किसी अन्य महिला से संबंध है।

Brijghat Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले की तीर्थनगरी बृजघाट में पति-पत्नी के बीच विवाद का एक मामला चर्चा में है। यहां एक महिला ने अपने पति को कथित तौर पर दूसरी महिला से मिलने जाते हुए पकड़ लिया। इसके बाद बीच बाजार हंगामा हो गया और पत्नी ने परिजनों के साथ मिलकर पति की पिटाई कर दी।

Hapur Brijghat News

हापुड़ के ब्रिजघाट में पति-पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विवाद की एक खास वजह छोले-भटूरे की दो प्लेट भी बनीं, जिन्हें पति दुकान से पैक करवा रहा था। पत्नी का आरोप है कि उसका पति एक प्लेट छोले-भटूरे अपनी प्रेमिका के लिए पैक करवा रहा था। मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष स्थानीय पुलिस चौकी पहुंचे, जहां आपसी सहमति से विवाद सुलझने की बात सामने आई है।

End of Feed