Gwalior: ऑमलेट के टुकड़े से सुलझा ब्लाइंड मर्डर केस; AI और डिजिटल पेमेंट ने खोली हत्या की गुत्थी

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सामने आए एक अंधे हत्याकांड को पुलिस ने तकनीक और सूझबूझ के दम पर सुलझा लिया है। जंगल में मिली अज्ञात महिला की लाश से जुड़े इस सनसनीखेज मामले में ऑमलेट के एक छोटे से टुकड़े, CCTV फुटेज, डिजिटल भुगतान के रिकॉर्ड और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से न सिर्फ मृतका की पहचान हुई, बल्कि हत्या के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

MP News: मध्य प्रदेश पुलिस ने तकनीक और सूझबूझ के सहारे एक बेहद जटिल ब्लाइंड मर्डर को सुलझाने में सफलता हासिल की है। ग्वालियर जिले के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के जंगल में मिली एक महिला की बेरहमी से हत्या के मामले में पुलिस ने ऑमलेट के एक छोटे से टुकड़े, डिजिटल पेमेंट के रिकॉर्ड और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से आरोपी तक पहुंच बनाई और उसे गिरफ्तार कर लिया।

gwalior murder investigation

ग्वालियर में ऑमलेट के टुकड़े ने खोला हत्या का राज (सांकेतिक चित्र)

जंगल में मिला था अज्ञात महिला का शव

29 दिसंबर को गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के जंगल में एक महिला का शव बरामद हुआ था। महिला का चेहरा भारी पत्थर से कुचला गया था, जिससे उसकी पहचान कर पाना मुश्किल हो गया। शुरुआती जांच में मामला बेहद क्रूर हत्या का प्रतीत हुआ और पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती मृतका की पहचान करना थी।

End of Feed