ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला इमारत में लगी आग; पिता के साथ 2 बेटियों की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 20, 2024, 10:38 AM IST

Gwalior: ग्वालियर में घर के अंदर आग लगने से परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। पड़ोसियों बचाने की कोशिश की मगर असफल रहे। रास्ता सही नहीं होने के कारण समय पर मदद नहीं पहुंच सकी। पुलिस शटर काटकर घटना स्थल पर पहुंची। आइए जानें पूरा मामला-

Gwalior: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमें घर में आग लगने से एक पिता और उनकी दो बेटियों की मौत हो गई। मामला कैलाश नगर का है, जहां एक व्यक्ति और उसकी दो बेटियां सो रहे थे, तभी अचानक घर में आग लगी और तीनों की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट के वजह से लगी थी। हालांकि पड़ोसियों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वो असफ रहे और तीनों की घर में दम घुटने की वजह से मौत हो गई।

fire

ग्वालियर में शॉर्ट सर्किट लगी आग

2 बेटियों के साथ पिता की मौत

End of Feed