ग्वालियर में पत्नी की हैवानियत: पति के प्राइवेट पार्ट पर उड़ेला खौलता पानी; शादी के 14 साल बाद अब क्यों उठाया ये कदम?

Gwalior Crime: ग्वालियर के डबरा में पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर खौलता हुआ पानी फेंक दिया है। बीच-बचाव करने आए ससुर को भी झुलसाया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Gwalior Crime: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अंबेडकर कॉलोनी (पिछोर तिराहा) में एक महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने ही पति के प्राइवेट पार्ट पर खौलता हुआ पानी फेंक दिया। इतना ही नहीं, जब ससुर अपने बेटे को बचाने दौड़े, तो सिरफिरी महिला ने उन पर भी गर्म पानी उड़ेल दिया। इस दर्दनाक घटना में पिता और पुत्र दोनों बुरी तरह झुलस गए हैं, जिन्हें गंभीर हालत में डबरा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Gwalior crime news

पुलिस से शिकायत करता पीड़ित

गैस पर उबल रही थी दाल और हो गया कांड

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। डबरा थाना के इंचार्ज थाना प्रभारी संजय शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित भूपेंद्र कुशवाह ने थाने आकर अपनी पत्नी केसकली कुशवाह और मायके वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। प्रारंभिक पूछताछ और शिकायत के मुताबिक, शनिवार (27 जून) की दोपहर को भूपेंद्र और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। इसी दौरान महिला की मां (सास), साला और सलहज भी वहां पहुंच गए। बहस इतनी बढ़ गई कि रसोई में गैस पर बन रही दाल का उबलता हुआ खौलता पानी महिला ने अपने पति के ऊपर फेंक दिया। गर्म पानी सीधे पति के गुप्तांग और अंदरूनी हिस्सों पर जा गिरा, जिससे वह दर्द से तड़प उठा। बीच-बचाव करने आए ससुर पन्नाराम भी इस खौलते पानी की चपेट में आकर झुलस गए।

End of Feed