मेरठ की तरह इन दो शहरों के बीच भी नमो भारत के ट्रैक पर चलेगी मेट्रो

एनसीआर के दो प्रमुख शहर जो पहले से ही दिल्ली मेट्रो के नेटवर्क पर मौजूद हैं, लेकिन आपस में मेट्रो लिंक से डायरेक्ट नहीं जुड़े हैं, वह अब जल्द ही आपस में मेट्रो लिंक से जुड़ेंगे। बड़ी बात यह है कि दोनों शहरों को जोड़ने के लिए कुल 18 स्टेशनों बनाए जाएंगे और मेट्रो इस दौरान नमो भारत ट्रैक पर भी चलेगी।

मेट्रो ने दिल्ली-एनसीआर को जबरदस्त कनेक्टिविटी दी है और अब नमो भारत भी वही काम कर रहा है। खासतौर पर दिल्ली और मेरठ के बीच चलने वाली नमो भारत से दोनों शहरों के बीच की दूरियां सिमट गई हैं। इस रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम को तैयार ही इस तरह से किया गया है। मेरठ में तो मेरठ मेट्रो और नमो भारत दोनों एक ही ट्रैक पर चलती हैं। अब NCR के दो और शहरों में मेट्रो ट्रेन और नमो भारत एक ही ट्रैक पर चलाने की तैयारी है।

Namo Bharat and Metro ai

यहां भी एक ही ट्रैक पर चलेंगी नमो भारत और मेट्रो ट्रेनें

एनसीआर में कनेक्टिविटी को मजबूती देने के लिए गुरुग्राम-फरीदाबाद मेट्रो परियोजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। इस प्रस्तावित कॉरिडोर पर कुल 18 स्टेशन बनाए जाएंगे, जिससे दोनों शहरों के बीच यात्रा पहले से ज्यादा तेज और सुविधाजनक हो जाएगी।

End of Feed