Panipat Crime: हरियाणा के पानीपत जिले से एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने उसे रेलवे ट्रैक पर फेंका और वहं से फरार हो गए। रेलवे ट्रैक पर अचानक ट्रेन के आने से महिला का बायां पैर कट गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में इलाज के भर्ती करवाया। महिला ने पुलिस को आपबीती बताई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और तलाश शुरू की गई।
पानीपत में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म
पानीपत रेलवे स्टेशन पर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म
अस्पताल में भर्ती महिला ने पुलिस को बताया कि 24 जून को पानीपत में पति से झगड़ा होने के बाद गुस्से में वह घर छोड़कर मायके जा रही थी। 25 जून को महिला के पति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी। इस दौरान किसी व्यक्ति ने उसे वापस घर छोड़ने का झांसा दिया और रेलवे स्टेशन पर खड़ी खाली ट्रेन के डिब्बे में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला ने बताया कि चार लोग थे, जिन्होंने उसके साथ बारी-बारी रेप की वारदात को अंजाम दिया। महिला ने बताया कि उसने दरिंदों के सामने हाथ भी जोड़े, मिन्नते भी की और वहां से भागने की कोशिश भी, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाई।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि रेप करने के बाद आरोपियों ने उसे रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया और ट्रेन की चपेट में आने से उसके बाया पैर कट गया। लोको पायलट ने इसकी सूचना जीआरपी को दी मौके पर पहुंची जीआरपी ने पीड़ित महिला को पहले सोनीपत फिर रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया। इस दरिंदगी के बाद से ही महिला सदमे हैं। अब पीड़ित महिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रही है। पीड़ित महिला आज न्याय की गुहार लगाने के लिए मीडिया के सामने आई है। महिला के पति ने कहा कि हमें न्याय दिलाए सरकार, घर में दो छोटी बच्चियां है।
